Mobile Tips and Tricks in Hindi

मोबाइल टिप्स और ट्रिक्स (2025)

1. मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है?

Settings > Battery > Battery Usage में जाएं और बैकग्राउंड में ज्यादा बैटरी लेने वाले apps को बंद करें। Dark Mode का उपयोग करें, और Screen Brightness कम रखें।

2. बिना ऐप डाउनलोड किए स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करें?

Android 11 और ऊपर वाले मोबाइल्स में notification panel खोलकर “Screen Recorder” ऑन करें। iPhone में भी Control Center से सीधा रिकॉर्ड किया जा सकता है।

3. मोबाइल में छुपे ऐप्स कैसे देखें?

Home Screen पर 2 उंगलियों से pinch in करें > Hidden Apps में जाकर चेक करें कि कौन से ऐप्स छुपाए गए हैं। कुछ लॉन्चर में ये ऑप्शन settings में होता है।

4. गूगल असिस्टेंट से अपना काम आसान बनाएं

“Hey Google” बोलकर टाइमर सेट करें, WhatsApp मैसेज भेजें या मौसम की जानकारी पाएं। Settings > Google > Search, Assistant & Voice से इसे एक्टिवेट करें।

5. फोन हैंग हो रहा है?

Unwanted apps को uninstall करें, Cached Data क्लियर करें (Settings > Storage > Cached data)। साथ ही, Auto-start apps को बंद करें।